पूर्व विधायक मुकेश रौशन का बिहार सरकार पर बड़ा हमला, भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर साधा निशाना

RJD Mahadharna Hajipur : बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, पेपर लीक और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को हाजीपुर के रामाशीष चौक पर महाधरना आयोजित किया.

RJD Mahadharna Hajipur : (कैफ अहमद) बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बढ़ते अपराध, पेपर लीक और विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बुधवार को हाजीपुर के रामाशीष चौक पर महाधरना आयोजित किया. धरने में बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया तथा राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप

धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दों पर गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से परेशान है, जबकि सरकार इन समस्याओं के समाधान में विफल साबित हो रही है.

पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने उठाए कई मुद्दे

पूर्व विधायक डॉ. मुकेश रौशन ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, हत्या, लूट, बलात्कार, गैस संकट और विभिन्न विभागों में कथित घोटालों से आम लोग परेशान हैं. उन्होंने कहा कि जनता की आवाज उठाने और समस्याओं के समाधान के लिए राजद चरणबद्ध आंदोलन चला रहा है.

Vaishali News : पेपर लीक मामले को लेकर सरकार को घेरा

धरने के दौरान नेताओं ने नीट और बीपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों का मुद्दा उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे छात्रों और अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी है.

भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर भी साधा निशाना

राजद नेताओं ने कहा कि कई विभागों में भ्रष्टाचार और अफसरशाही के कारण आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की मांग की.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे नेता और कार्यकर्ता

महाधरना कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्रवंशी, उत्पल यादव, मुकेश सिंह, अमर आलोक, सुचित्रा चौधरी, देव कुमार चौरसिया, रोबिन राय समेत बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नेताओं ने जनसमस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया.

Also Read : बिहार में पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में बड़ा खुलासा, सारण से प्राप्त 566 आवेदन में सिर्फ 258 को ही मिला ऋण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >