hajipur news. रेडक्रॉस ने अग्निपीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री

हाजीपुर सदर प्रखंड की थाथन बुजुर्ग पंचायत में हाल ही में आग लगने की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया

हाजीपुर. भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की वैशाली जिला शाखा ने रविवार को हाजीपुर सदर प्रखंड की थाथन बुजुर्ग पंचायत में हाल ही में आग लगने की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. यह राहत सामग्री रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन राकेश रंजन और सचिव सुधीर कुमार शुक्ला द्वारा वितरित की गयी. इस संबंध में रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ने बताया कि 30 मार्च को थाथन बुजुर्ग पंचायत में आग लगने से आठ घर जल गये थे. रविवार को रेड क्रॉस सोसाइटी ने सभी पीड़ित परिवारों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं. उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी लगातार आपदा की स्थिति में लोगों को सहायता पहुंचाने के लिए प्रयासरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANGESH GUNJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >