हाजीपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को जयंती पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती हाजीपुर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और एकता, भाईचारे व शांति का संकल्प लिया.

Rajiv Gandhi Jayanti : हाजीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस अवसर पर सद्भावना दिवस के रूप में एकता, भाईचारे, शांति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. कांग्रेस नेता पिंटू यादव ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने देश में कंप्यूटर, दूरसंचार और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनके विचार और दूरदृष्टि आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं. समाज में नफरत और विभाजन के बजाय सद्भाव, शांति और भाईचारे की भावना को मजबूत करना जरूरी है. इस दौरान चितरंजन कुमार, ज्ञान सौरभ ज्ञानू, राजीव रंजन, सुजीत कुमार भोला, विक्की, कुणाल, प्रकाश, सरोज सहित दर्जनों कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >