वैशाली. वैशाली जिला पूर्व सैनिक संघ की वैशाली प्रखंड इकाई की मासिक बैठक रविवार को गोपालपुर में हुई. बैठक में जिला सचिव शिवनाथ शर्मा ने सर्वप्रथम नये सदस्य मुकेश शर्मा का स्वागत कर सदस्यता दिलवायी. बैठक का संचालन उपाध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने किया. वहीं, संगठन सचिव राजा कुंवर साहब ने जिले में बीते दिनों जो कार्यक्रम हुए, उसे विस्तारपूर्वक बताया. शौर्य संवाद, एक शाम शहीदों के नाम तथा आगे होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष शिवचंद्र सिंह ने सभी से आग्रह किया कि मासिक बैठक में जरूर पहुंचे. अंत में रघुनाथ मिश्रा ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ भारत माता की जय के साथ बैठक समापन की घोषणा की. इस सभा में महेश ठाकुर, रत्नेश्वर सिंह, नागेंद्र पांडे, जमादार पांडे, सूर्य देव प्रसाद सिंह, राम जन्म राय, किशोरी ठाकुर, दयाली साह, चंदेश्वर सिंह, दयानंद पाठक, मुकेश शर्मा, वैद्यनाथ पासवान, अशोक कुमार सिंह, ब्रजकिशोर सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
