hajipur news. आपका शहर-आपकी बात में हो रहा समस्याओं का समाधान

हाजीपुर नप क्षेत्र के दिग्घी में आयोजित हुआ आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम, संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने नल जल एवं पार्क की रखी मांग

हाजीपुर. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पांच में दिग्घी पश्चिमी स्थित संत माइकल स्कूल परिसर में गुरुवार को ‘आपका शहर-आपकी बात’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद कार्यक्रम सभापति डा. संगीता कुमारी की अध्यक्षता में हुई. संवाद कार्यक्रम का संचालन कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया. संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से नगर परिषद को अवगत कराया. संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति डा. संगीता कुमारी ने बताया कि यह संवाद कार्यक्रम विशेष कर उन लोगों के लिए है, जो कार्यालय नहीं पाते हैं, इस शिविर में आप आकर सम्सस्याओं का समाधान करा सकते हैं. यह कार्यक्रम सभी वार्डों में आयोजित किया जा रहा है और नागरिकों द्वारा इसका फीडबैक भी बहुत अच्छा आ रहा है. इससे हर जरूरतमंद को सरकार की सारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा. कार्यक्रम में जितनी भी शिकायतें आई हैं, उन सब को नोट कर लिया गया है और जल्द ही सारी समस्याओं का निवारण कराया जाएगा. नगर परिषद द्वारा संवाद कार्यक्रम में ही आवास योजना, पेंशन, एनयूएलएम, जन्म-मृत्य प्रमाण पत्र, आरटीपीएस का शिविर भी लगाया जा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों की समस्या का समाधान यहीं पर हो जायेगा.

नामांकन में आ रही परेशानी किया साझा

संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों ने वार्ड में पार्क की मांग रखी, बुजुर्गों ने वृद्धा पेंशन से संबंधित समस्या सुनाई, महिलाओं ने नल जल की परेशानी बतायी. वहीं, एक छात्रा ने कालेज में नामांकन में हो रही परेशानी को साझा किया. नगर परिषद के टीम ने सभी का शिकायतों को दर्ज कर लिया और इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान करने में जुट गई है.

संवाद कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीपक कुमार, सिटी मैनेजर अभय कुमार निराला, अनमोल कुमार, जयनारायण राय, राहुल कुमार, सुमित निराला, अशोक राय, जगजीवन राम, रौशन कुमार, शंकर राम, रामनारायण दास, अशोक राय, रवि कुमार, सतीश सिंह, प्रिंस यादव, पूजा कुमारी, सोनी देवी, प्रियंका कुमारी समेत वार्ड के सैकड़ों लोग संवाद कार्यक्रम में मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >