hajipur news. ऑपरेशन मुस्कान के तहत 94 मोबाइल बरामद कर धारकों को सौंपा

बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 20 लाख रुपये, अभियान के शुभारंभ के बाद पुलिस ने अब तक 712 मोबाइल बरामद किया है

हाजीपुर. पुलिस मुख्यालय के आदेश पर जिले की पुलिस लगातार ऑपरेशन मुस्कान अभियान चला रही है. अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाने की पुलिस आम लोगों के चोरी हुए, गुम हुए या छिनतई हुए मोबाइल के मामले में दर्ज सनहा या प्राथमिकी के आधार पर मोबाइल बरामद कर उसके असली धारकों को सौंप रही है. अभियान के तहत पुलिस द्वारा बरामद कुल 94 मोबाइल उसके असली धारकों को सौंपी गयी है. बरामद मोबाइल की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी गयी है. अभियान के शुभारंभ के बाद पुलिस ने अब तक 712 मोबाइल बरामद कर उसके वास्तविक धारकों को सौंप चुकी है. यह जानकारी एसपी हरकिशोर राय ने सोमवार को मीडिया को दी. एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के शुभारंभ के बाद जिले के विभिन्न थाना की पुलिस ने बीते 21 नवंबर 2023 को 64 मोबाइल, 20 अक्टूबर 2023 को 61 मोबाइल, 17 नवंबर 2023 को 60 मोबाइल, 11 जनवरी 2024 को 60 मोबाइल, 24 मार्च 2024 को 60 मोबाइल, 30 जुलाई को 118 मोबाइल, तीन सितंबर को 70 मोबाइल, 8 अक्टूबर को 60 मोबाइल, 5 नवंबर को 65 मोबाइल तथा 30 दिसंबर को 94 मोबाइल बरामद कर उसके असली धारकों को सौंप कर उनके चेहरे पर मुस्कान वापस लौटाई है. मोबाइल मिलने के बाद लोगों के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी. बताया गया कि लोगों का मोबाइल खो जाने, गायब हो जाने या गिर जाने के बाद थाना में दर्ज सनहा के आधार पर तकनीकी सहायता से पुलिस मोबाइल को बरामद कर धारकों को लौटा देती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >