hajipur news. सड़क जाम करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरिया टोला में छापेमारी कर कई आरोपितों को शराब के नशे और शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार करने पर किया गया था जाम

लालगंज नगर. करताहा थाना की पुलिस ने सड़क जाम करने मामले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने बताया कि पूर्व के एक मामले में करताहां थाना क्षेत्र के पिपरिया टोला में छापेमारी कर कई आरोपितों को शराब के नशे और शराब की बोतल के साथ गिरफ्तार किया था. जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लालगंज हाजीपुर मुख्यमार्ग को प्रशासन के विरोध में घंटों जाम कर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसमे करताहां थाना में 07 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया गया था. जिसमे पहले छह आरोपितों पर गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई हो चुकी है. बुधवार को थाना क्षेत्र के घटारो गांव के चुल्हाई पटेल का पुत्र पवन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >