हाजीपुर: पुलिस ने 10 किलों गांजा के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

हाजीपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत 10 किलो से अधिक गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

Hajipur News : राघोपुर थाना पुलिस ने 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत कार्रवाई करते हुए रात्रि गश्ती के दौरान रामपुर श्यामचंद पंचायत स्थित कन्हैया चौक के समीप 10 किलो से अधिक गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जबकि उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर खुदगास निवासी नीतीश कुमार उर्फ सतीश के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

गश्ती के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे आरोपी

सदर-1 के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए 'ऑपरेशन नीलकंठ' चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रात्रि गश्ती के दौरान कन्हैया चौक के पास एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक बीच में बोरा रखकर जाते दिखाई दिए. पुलिस वाहन को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया गया.

बोरे से बरामद हुआ 10.162 किलो गांजा

पुलिस ने बोरे की तलाशी ली तो उसमें से 10.162 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. इस दौरान दूसरा आरोपी मीरमपुर निवासी अनिल भगत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

एक खेप पहुंचाने पर मिलते थे दो हजार रुपये

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह गांजा की खेप पहुंचाने का काम करता था और प्रत्येक खेप के बदले उसे दो हजार रुपये मिलते थे. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और किसे सप्लाई किया जाना था.

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में राघोपुर थाना कांड संख्या 267/26 दर्ज किया गया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. साथ ही गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek Kumar

Published by: Rajeev Kumar

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >