पीएम आवास योजना: किसी को स्वीकृति आदेश तो किसी को मिली पक्के घर की चाबी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत महनार प्रखंड के 10 लाभुकों को आवास स्वीकृति पत्र और गृह प्रवेश की चाबी सौंपी गई। जानिए पूरी जानकारी इस रिपोर्ट में।

PM Awas Yojana : महनार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत गुरुवार को महनार प्रखंड के लाभुकों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के निर्देश पर सुबह 11 बजे आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम से प्रखंड और पंचायत स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े. कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री की मौजूदगी रही.

10 लाभुकों को मिला योजना का लाभ

महनार बीडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत प्रखंड के 10 लाभुकों को लाभ दिया गया. मोहम्मदपुर पंचायत के विनोद कुमार सहनी को आवास का स्वीकृति आदेश और शुभकामना संदेश प्रदान किया जाना है. वहीं, योजना की तीसरी किस्त का भुगतान पूरा कर चुके नौ लाभुकों को उनके पूर्ण आवास की चाबी और शुभकामना संदेश दिया गया.

नौ लाभुकों को सौंपी जाएगी घर की चाबी

तीसरी किस्त का भुगतान पूरा करने वाले लाभुकों में चमरहरा की संजू देवी और रीता देवी, हसनपुर दक्षिणी की मंजू देवी, सरमस्तपुर की अनीता देवी, लावापुर महनार की बबीता देवी और मिन्ना देवी, पहाड़पुर बिसनपुर की रेखा देवी, लावापुर महनार के लव कुमार तथा सीमा देवी शामिल हैं.

आवास निर्माण को मिलेगा बढ़ावा

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी पत्र के अनुसार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभुकों को आवास निर्माण की स्वीकृति और पूर्ण आवास की चाबी उपलब्ध कराना है. इसके साथ ही राज्य के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लक्ष्य आवंटन की प्रक्रिया भी कार्यक्रम का हिस्सा रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >