hajipur news. सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान

महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार से जवाहर चौक जाने वाली सड़क काफी बदहाल बन चुकी है

महुआ. महुआ नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार से जवाहर चौक जाने वाली सड़क काफी बदहाल बन चुकी है. सड़क पर जलजमाव के कारण मुहल्ले के लोग काफी परेशान दिख रहे हैं. पुरानी बाजार से जवाहर चौक जानेवाली मुख्य सड़क पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गयी है. सड़क की बदहाल स्थिति के कारण बरसात के साथ अन्य दिनों में भी सड़क के जलमग्न रहने के कारण राहगीरों को आने जाने में परेशानी होती है. स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से बदहाल सड़क को दुरुस्त कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >