Teachers Deputed BRC : प्रखंड शिक्षा कार्यालय, पटेढ़ी बेलसर ने बीआरसी में लंबित कार्यों के समयबद्ध निष्पादन के लिए छह शिक्षकों की एक दिवसीय प्रतिनियुक्ति की है. इस संबंध में बीईओ अभिषेक कुमार ने कार्यालय आदेश जारी कर सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को 6 जुलाई को सुबह 10 बजे बीआरसी में उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
जारी आदेश के अनुसार यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली के निर्देश के आलोक में की गई है. बीआरसी कार्यालय में कार्यों की अधिकता को देखते हुए विभिन्न विद्यालयों से शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि लंबित कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके.
इन शिक्षकों को किए गए प्रतिनियुक्त
प्रतिनियुक्त किए गए शिक्षकों में रामाशीष उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेलवर चोंचहा के प्रियरंजन, उच्च माध्यमिक विद्यालय मनोरा के रंजीत कुमार, उच्च विद्यालय साइन के अजित कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय जारंग के रणधीर कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय अफजलपुर की प्राची पटेल तथा उच्च विद्यालय चकगुलामुद्दीन की ज्योति कुमारी शामिल हैं.
10 बजे तक कार्यालय पहुंचना अनिवार्य
बीईओ अभिषेक कुमार ने निर्देश दिया है कि सभी शिक्षक पहले अपने-अपने विद्यालय में उपस्थिति दर्ज करेंगे. इसके बाद सुबह 10 बजे प्रखंड शिक्षा कार्यालय पहुंचकर सौंपे गए कार्यों का निष्पादन करेंगे. कार्य समाप्त होने के बाद सभी शिक्षक अपने मूल विद्यालय लौट जाएंगे।
इस आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी, वैशाली को आवश्यक कार्रवाई एवं सूचना के लिए भेज दी गई है.
इसे भी पढ़ें. 80वीं जयंती पर हाजीपुर में याद किए गए रामविलास पासवान, मंत्री संजय सिंह बोले- गरीबों, दलितों और वंचितों के थे बुलंद आवाज
