hajipur news. शिविर में प्राप्त 10035 आवेदनों में से 3457 किये गये निष्पादित

डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों की 135 पंचायतों में विशेष विकास शिविर लगाया गया

हाजीपुर. डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत बुधवार को जिले के सभी प्रखंडों की 135 पंचायतों में विशेष विकास शिविर लगाया गया. शिविर में 10,035 आवेदन प्राप्त किये गए. इसमें से शिविर में ही संबंधित विभागों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3457 मामलों को निष्पादित कर दिया गया. डॉ अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का उद्देश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समुदायों तक सभी सरकारी सेवाओं और योजनाओं को सीधे उनके गांव और टोलों तक पहुंचाना है. डीएम यशपाल मीणा में निर्देश और मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत जिला के पंचायतों में विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं. लोगों को 22 योजनाओं सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है. इस संबंध में डीपीआरओ नीरज कुमार ने बताया कि जिन योजनाओं का लाभ विशेष शिविर में उपलब्ध कराया जा रहा है, उसमें राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी केंद्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का निर्माण, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल जल योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, बिजली कनेक्शन, मुख्यमंत्री टोला संपर्क योजना आदि शामिल है. बताया गया कि प्रत्येक प्रखंड के सभी पंचायत के एक-एक टोले में बुधवार और शेष पंचायत के एक-एक टोले में शनिवार को शिविर का आयोजन किया जायेगा. विशेष शिविर में 132 राशन कार्ड वितरित किए गए, साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित 197 मामले, जन्म मृत्यु से संबंधित 743 मामले, आधार कार्ड से 51 और मनरेगा जॉब कार्ड से संबंधित 1421 मामलों का निष्पादन किया गया. इसी प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 3457 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. शेष आवेदनों को निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के अधिकारी को भेजा गया है. इस दौरान डीडीसी कुंदन कुमार के साथ सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंडों के प्रभारी पदाधिकारी, सभी बीडीओ, सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के साथ प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी शिविर के दौरान भ्रमणशील रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shashi kant kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >