HAJIPUR NEWS. 10 लाख रुपये के सोना गबन मामले में पुलिस ने एक को दबोचा

नगर थाना की पुलिस के साथ चले संयुक्त अभियान में आरोपित को थाना क्षेत्र के भरत राउत कटरा मुहल्ले के उसके घर से पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया

हाजीपुर. पश्चिम बंगाल के एक सोना दुकान से दस लाख रुपये के सोना गबन मामले के एक आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. नगर थाना की पुलिस के साथ चले संयुक्त अभियान में आरोपित को थाना क्षेत्र के भरत राउत कटरा मुहल्ले के उसके घर से पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया आरोपित जीत साह उर्फ जीत बाबू है. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया आरोपी पश्चिम बंगाल के गोलाबारी हावड़ा थाना स्थित जीप ज्वेलर्स दुकान में काम करता था. जहां से वह 9.80 ग्राम सोना गबन कर फरार हो गया था. घटना के बाद पश्चिम बंगाल के गोलाबारी हावड़ा थाना स्थित जीप ज्वेलर्स दुकान के संचालक ताज अहमद ने थाना में प्राथमिकी की. थाना में प्राथमिकी दर्ज होने बाद सोना गबन मामले के फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल के पुलिस गुरुवार को नगर थाना पहुंची. पुलिस नगर थाना पहुंच कर घटना की जानकारी नगर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार को दी. जिसके बाद नगर थाना व पश्चिम बंगाल की पुलिस ने संयुक्त रुप से नगर थाना क्षेत्र के भरत राउत कटरा मोहल्ला स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये आरोपी को नगर थाना लाकर पूछताछ के बाद पश्चिम बंगाल की पुलिस उसे अपने साथ ले गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >