देसरी : प्रखंड क्षेत्र की उफरौल पंचायत के वार्ड संख्या आठ की एक बांसवारी में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. आग की लपटे देख वहां पहुंचे ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गये. अगलगी की सूचना सरपंच पति संजय राय ने देसरी पुलिस को दी तथा आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद करने लगे. देसरी पुलिस ने सूचना मिलते ही अग्निशामक वाहन को घटनास्थल पर भेजा. दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया. आग कैसे लगी यह पता नहीं चल पाया. अगर आग बुझाने में थोड़ा भी विलंब होता तो आग बस्ती में लग जाती और स्थिति भयावह हो सकती थी. लेकिन ग्रामीणों व दमकल कर्मियों के तत्परता से कई घर जलने से बच गये.
बांसवारी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

बांसवारी में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Copied link
देसरी : प्रखंड क्षेत्र की उफरौल पंचायत के वार्ड संख्या आठ की एक बांसवारी में मंगलवार को अचानक आग लग गयी. आग की लपटे देख वहां पहुंचे ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गये. अगलगी की सूचना सरपंच पति संजय राय ने देसरी पुलिस को दी तथा आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद करने […]