Hajipur News : महुआ प्रखंड क्षेत्र में यक्ष्मा (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के लिए पोषाहार वितरण अभियान चलाया जा रहा है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) महुआ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. पोषाहार पाकर मरीजों ने खुशी जताई.
निजी संस्थानों के सहयोग से आयोजित हुआ कार्यक्रम
जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महुआ में क्षेत्र के विभिन्न निजी स्वास्थ्य संस्थानों के सहयोग से शिविर आयोजित किया गया. इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और बेहतर पोषण को ध्यान में रखते हुए पौष्टिक पोषाहार वितरित किया गया. कार्यक्रम में देव आरोग्य संस्थान, गोला रोड के संचालक डॉ. महेश चौधरी के पुत्र डॉ. देवांश चौधरी तथा चंचल सुमन नर्सिंग कॉलेज, फुलवरिया के सचिव प्रेमशंकर कुमार और अध्यक्ष सुरभि सुमन ने सक्रिय भागीदारी निभाई.
दर्जनों मरीजों को मिला पौष्टिक पोषाहार
शिविर के दौरान दर्जनों टीबी मरीजों के बीच पौष्टिक पोषाहार का वितरण किया गया. स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मरीजों को नियमित दवा के साथ संतुलित और पौष्टिक भोजन लेने की सलाह भी दी, ताकि उपचार का बेहतर परिणाम मिल सके.
स्वास्थ्य अधिकारियों ने पोषण के महत्व पर दिया जोर
कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारियों ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से उबरने के लिए नियमित दवा के साथ पौष्टिक आहार बेहद आवश्यक है. उन्होंने मरीजों से उपचार बीच में नहीं छोड़ने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने की अपील की. कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी और गणमान्य लोग मौजूद रहे.
Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत
