नीतीश कुमार काफिले के साथ वैशाली पहुंचे, लालगंज जाकर 10 मिनट में ही हाजीपुर लौटे

Nitish Kumar Lalganj Visit: वैशाली के लालगंज में शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला पहुंचा. लगभग 10-15 मिनट रुकने के बाद वे बिना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के वापस हाजीपुर लौट गए. जानिए पूरी खबर नीचे.

Nitish Kumar Lalganj Visit: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का वीआईपी मूवमेंट शुक्रवार सुबह हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर देखने को मिला. सुबह करीब 11 बजे उनके काफिले के पहुंचते ही पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया.

हाजीपुर से लालगंज पहुंचे, कुछ देर बाद लौट गए वापस

जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला हाजीपुर से लालगंज पहुंचा. इस दौरान हाजीपुर से लेकर लालगंज तक प्रमुख चौक-चौराहों और सड़क मार्गों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती रही.

सुरक्षा के मद्देनज़र यातायात व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई. लालगंज पहुंचने के लगभग 10 से 15 मिनट बाद ही उनका काफिला बिना किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के वापस हाजीपुर की ओर रवाना हो गया.

दौरे को लेकर लोगों में रही चर्चा

पूर्व मुख्यमंत्री के इस संक्षिप्त दौरे को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. हालांकि, प्रशासन की ओर से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या अन्य विशेष उद्देश्य की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.

एसडीपीओ ने दी जानकारी

लालगंज के एसडीपीओ (सदर-2) गोपाल मंडल ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला लालगंज तक आया था और फिर वापस लौट गया.

इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में फटा दूध खाने से एक ही परिवार के 10 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सदर अस्पताल में भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sushil kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >