मुसलमानों को मिले बराबर की हिस्सेदारी : ओवैसी

महुआ के गांधी मैदान में न्याय संकल्प जनसभा में आयोजित हुई जनसभा में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी शामिल हुए. मंच पर उपस्थित जसीमुल हक, प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन, मो दानिश, अमित कुमार राय उर्फ बच्चा राय ने फूल और बुके देकर उन भव्य स्वागत किया.

महुआ. महुआ के गांधी मैदान में न्याय संकल्प जनसभा में आयोजित हुई जनसभा में एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी शामिल हुए. मंच पर उपस्थित जसीमुल हक, प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान, राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन, मो दानिश, अमित कुमार राय उर्फ बच्चा राय ने फूल और बुके देकर उन भव्य स्वागत किया. एआईएमआईएम सुप्रीमो असददुद्दीन औवेसी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की आजादी में हिंदू और मुसलमान दोनों ने मिलकर लड़ाई लड़ी थी. इनके शासन सिर्फ रिश्वतखोरी हुई है. इस दौरान इन्होंने सरकार और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. इसके लिए लोगों को खुद अपनी लड़ाई लड़नी होगी. इन्होंने कहा की पिछले चुनाव में एआईएमआईएम से जीते हुए विधायकों ने जमीर बेचकर सीमांचल की जनता को धोखा दिया. इन्होंने कहा कि इस बार जनता माफ नहीं करेगी. हम सीमांचल को बेहतर बनाना चाहते हैं. औवेसी ने कहा कि सभी को अपने धर्म संप्रदाय पर चलने का अधिकार है. हम दिल पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे. सरकार आपस में धर्म के नाम पर लड़वाना चाहते है जबकि सरकार को जो करना चाहिए वो तो नहीं कर पाते हैं. अगर कोई हिंदू भाई ‘आई लव महादेव’ कहे, तो किसी को आपत्ति नहीं होती, लेकिन जब मुसलमान ‘आई लव मोहम्मद’ कहता है, तो सरकार को दिक्कत क्यों होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >