वैशाली में मुहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, बेलसर थाना में शांति समिति की बैठक

Muharram 2026: वैशाली के बेलसर थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. प्रशासन ने जुलूस लाइसेंस की शर्तों, तय रूट और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश दिए.

हाजीपुर से विनय पटेल की रिपोर्ट
Muharram 2026: वैशाली जिला के बेलसर थाना परिसर में रविवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों, अखाड़ा समिति के सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि मुहर्रम का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. उन्होंने कहा कि सभी जुलूस प्रशासन से निर्गत लाइसेंस एवं निर्धारित रूट के अनुसार ही निकाले जाएंगे. जुलूस में किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक नारे, भड़काऊ भाषण या धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी.

जुलूस और हथियारों को लेकर सख्त नियम

उन्होंने बताया कि जुलूस में शामिल कोई भी व्यक्ति नशे की हालत में नहीं रहेगा तथा किसी प्रकार का घातक हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी. मंदिर, मस्जिद, कब्रिस्तान, अस्पताल एवं अन्य संवेदनशील स्थलों के पास शोर-शराबा या तेज आवाज में साउंड बजाने से परहेज करना होगा. जुलूस निर्धारित मार्ग से ही गुजरेगा और सार्वजनिक सड़क को अनावश्यक रूप से बाधित नहीं किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन द्वारा तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

अखाड़ा समितियों की तय होगी जवाबदेही

प्रभारी थानाध्यक्ष ने कहा कि लाइसेंसधारी पूरे जुलूस के दौरान साथ रहेंगे तथा पुलिस या दंडाधिकारी के मांगने पर लाइसेंस प्रस्तुत करेंगे. जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद होने पर संबंधित अखाड़ा समिति की जवाबदेही तय की जाएगी. सभी आयोजकों से प्रशासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन करने तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई. सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल भी मुस्तैद रहेगा.

बैठक में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

बैठक में जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रेम निषाद, पैक्स अध्यक्ष चंदन पटेल, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राय, सरपंच रामजन्म पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि विंदा सिंह, राहुल कुमार, मो. शम्स, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार, स्वरूप नारायण, अभिषेक कुमार, ललन कुमार, हरि हरपुरी के साथ पंचायत के प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. सभी ने स्थानीय प्रशासन को पूरी तरह आश्वस्त करते हुए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाने का भरोसा दिलाया.

Also Read: BPSC में सफलता पाने वाले वैशाली महनार के होनहारों का होगा सम्मान, SDPO कार्यालय में आयोजित होगा समारोह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash Jha

विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >