हाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचा सूखा राशन, विधायक ने कहा- किसी को नहीं होने देंगे परेशानी

देसरी के खड़गपुर में विधायक महेंद्र राम ने बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी और सामुदायिक किचन शुरू करने का निर्देश दिया।

Hajipur News : वैशाली जिले के देसरी प्रखंड क्षेत्र के खड़गपुर में बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री के रूप में सूखा राशन और जरूरी सामान का वितरण किया गया. बाढ़ पीड़ितों को चूड़ा, मुरही, गुड़, मोमबत्ती, सलाई, दालमोट, बिस्किट, ब्रश, टूथपेस्ट, पॉलीथिन शीट, गमछा समेत अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई.

मौके पर विधायक महेंद्र राम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी. सरकार की ओर से मिलने वाले लाभ को हर जरूरतमंद तक पहुंचाना प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचेन, दवा और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कराई जा रही है.

तीन जगहों पर चलेगा सामुदायिक किचेन

विधायक ने अधिकारियों को शुक्रवार से खड़गपुर में एक और सहदेई के गनियारी में दो स्थानों पर सामुदायिक किचेन शुरू कराने का निर्देश दिया. गनियारी के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए नयागंज हाट और बरियारपुर में अरुण मिश्र के घर के दरवाजे पर सामुदायिक किचेन चलाया जाएगा. वहीं खड़गपुर में बांध के नीचे सामुदायिक किचेन संचालित होगा.

बाढ़ पीड़ितों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए इन स्थानों पर टेंट भी लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को बारिश और धूप से राहत मिल सके.

राहत कार्य में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने और जरूरतमंदों तक तत्काल सहायता पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लोगों को भोजन, दवा और रहने के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

इस दौरान पूर्व मुखिया अवधेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष कृष्णबल्लम गुप्ता, शंभु राय, सरपंच देवनंदन पासवान, सुनील कुमार महतो, लगनदेव राय, अजय पासवान, नितेश सिंघानिया, विकास कुमार, कुशेश्वर राय, मिथलेश राय, सुनील कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोहर कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >