PHOTO: शहीद पिंटू कुमार के घर पहुंचे मंत्री लखेन्द्र पासवान, 5 तस्वीरों में देखें उस भावुक पल की पूरी कहानी

1 / 6
PHOTO: शहीद पिंटू कुमार के घर पहुंचे मंत्री लखेन्द्र पासवान, 5 तस्वीरों में देखें उस भावुक पल की पूरी कहानी
फुल स्क्रीन में देखें

मंत्री और शहीद के परिवार

बिहार के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने शहीद पिंटू कुमार के गांव पहुंचकर उनकी तस्वीर को नमन किया. उन्होंने शहीद के नवजात बच्चे को आशीर्वाद दिया और परिवार को हर संभव सरकारी सहायता का आश्वासन दिया. बच्चों की पढ़ाई और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी का भी वादा किया गया.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

शहीद पिंटु कुमार की तस्वीर और मंत्री

शहीद पिंटु कुमार की तस्वीर को मंत्री ने किया नमन

वैशाली जिले के फरीदपुर गांव पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री लखेन्द्र पासवान ने अमर शहीद पिंटू कुमार की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

शहीद के परिवार

शहीद के परिवार और छोटे बच्चे से मिले मंत्री

इस दौरान मंत्री ने शहीद जवान के नवजात छोटे बच्चे को देखकर उसके सिर पर स्नेह से हाथ रखकर आशीर्वाद दिया. घर में मौजूद शोकाकुल महिलाओं और परिजनों के बीच बैठकर मंत्री ने परिवार की हर संभव मदद और सरकारी सहायता दिलाने का पूर्ण आश्वासन दिया. इस मार्मिक दृश्य के दौरान वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मंत्री शहीद के पत्नी को तिरंगा भेट करते हुए

मंत्री शहीद के पत्नी को तिरंगा भेट करते हुए

इस दौरान घर का माहौल बेहद भावुक हो गया. शहीद के देशप्रेम और राष्ट्र सेवा में दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए मंत्री लखेन्द्र पासवान ने परिजनों को आश्वस्त किया कि पूरा देश और राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है. कमरे में मौजूद महिलाओं और परिजनों ने इस पल को अत्यंत सम्मान और भारी मन से साझा किया.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

शहीद के परिजनों के साथ मंत्री लखेन्द्र पासवान

आवासीय विद्यालय में पढ़ेंगे शहीद के बच्चे

शहीद पिंटू कुमार के बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाएगी बिहार सरकार, आवासीय विद्यालय में होगा नामांकन मंत्री लखेन्द्र पासवान ने दिया भरोषा.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

मंत्री के साथ परिजन

परिवार के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी

मंत्री लखेन्द्र पासवान ने कहा कि शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की दिशा में आवश्यक पहल की जाएगी, हम इस विषय में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर बात करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक पाण्डेय

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.

विशेषज्ञता

विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.

शिक्षा

विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >