hajipur news. बोलेरो की ठोकर से अधेड़ घायल

महुआ थाना क्षेत्र के भदई चौक के समीप हुआ हादसा, बेहोश होने के कारण अधेड़ का नाम-पता मालूम नहीं चल सका

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के भदई चौक के समीप तेज रफ्तार बोलेरो की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब गोला रोड में भदई चौक के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने अधेड़ व्यक्ति की ठोकर मारकर भाग निकला. घायल व्यक्ति को बेहोशी की हालत में इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. बेहोश होने के कारण नाम-पता मालूम नहीं चल सका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ratnesh kumar sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >