महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव में घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया. वहीं, दो अन्य बदमाश भागने में सफल रहे. बदमाशों ने इस दौरान एक मार्केट में दुकान से भी लूटपाट करने की कोशिश की. पकड़े गये बदमाशों की पिटाई के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. ग्रामीणों के अनुसार सूचना के घंटों बाद पहुंची पुलिस ने बदमाशों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गयी. इस दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक पिस्टल, एक कट्टा, सात गोली, बाइक और शटर काटने वाला औजार बरामद किया है. बताया जाता है कि शनिवार की देर रात्रि गांव के बाबा चौक पर हरेंद्र राय के घर में हथियार के साथ घुसे बदमाशों ने हरेंद्र की जेब से 50 हजार रुपये तथा उसके भाई लखेंद्र राय के घर से करीब एक लाख के आभूषण ले लिये. इस दौरान शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने रंगे हाथ तीन बदमाशों को हथियार के साथ पकड़ लिया, जबकि दो अन्य बदमाश भाग निकले. सभी बदमाश बाइक से डकैती करने पहुंचे थे. इसी दौरान ग्रामीणों ने तीनों को हाथ-पैर बांधकर पिटाई करते हुए इसकी सूचना थाना को दी. सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस पकड़े गये बदमाशों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर थाने ले गयी.
घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ दबोचा

घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने हथियार के साथ दबोचा
Copied link
महुआ थाना क्षेत्र के भागवतपुर तरौरा गांव में घर में डकैती करने पहुंचे तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ दबोच लिया.