hajipur news. जय माता दी के नारों से गूंज उठा बाजार

सोमवार को सप्तमी तिथि के मौके पर सुबह दस बजे से ही माता रानी की पूजा-अर्चना शुरू की गयी थी

महुआ. महुआ नगर परिषद बाजार के गांधी चौक पर माता रानी का पट खुलते ही जय माता की नारों से बाजार गूंज उठा. इस दौरान माता रानी की दर्शन को लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी. सोमवार को सप्तमी तिथि के मौके पर सुबह दस बजे से ही माता रानी की पूजा-अर्चना शुरू की गयी थी. पूजा समापन के बाद नेत्र संस्करण के साथ ही माता रानी का पट श्रद्धालुओं की दर्शन को लेकर खोल दिया गया. जिससे जय माता की नारों से पूजा पंडाल के साथ ही बाजार गूंज उठा. उमड़ी भीड़ ने माता रानी का दर्शन कर घर परिवार में सुख समृद्धि की कामना कियी. प्रो अरुण गुप्ता, सुमित सहगल, सनातन गुप्ता, रामाशंकर यादव, छोटेलाल राय, मुकेश गुप्ता, प्रेम चौधरी, उपसभापति रोमी यादव, अरविंद गुप्ता, प्रो राजेश्वर गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >