हाजीपुर: महुआ में बढ़ते अपराध के खिलाफ भाकपा का प्रतिवाद मार्च, मुख्यमंत्री से जवाब मांगने की उठी आवाज

महुआ में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकाला और मुख्यमंत्री से जवाब मांगा। पुलिस गश्ती बढ़ाने की भी मांग की गई।

Hajipur News : महुआ थाना क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध जताया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री से जवाब देने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर भी असंतोष जाहिर किया और क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की.

आरके डेयरी से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च

आरके डेयरी के समीप से पूर्व जिला पार्षद विश्वनाथ विप्लवी, सूरज राय और दिनेश मिश्रा सहित अन्य लोगों के संयुक्त नेतृत्व में प्रतिवाद मार्च निकाला गया. मार्च मंगरू चौक, जवाहर चौक, थाना द्वार और पुल रोड होते हुए गांधी चौक पहुंचा, जहां यह सभा में तब्दील हो गया.

महुआ में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार पर सवाल

गांधी चौक पर आयोजित सभा में महुआ समेत पूरे राज्य में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर विरोध जताया गया. वक्ताओं ने कहा कि सरकार सुशासन और मंगलराज की बात करती है, लेकिन महुआ में दिन-दहाड़े पशु व्यवसायी की गोली मारकर हत्या और फर्नीचर व्यवसायी से लूट के प्रयास जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री को कानून-व्यवस्था को लेकर जवाब देना चाहिए.

पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

प्रतिवाद मार्च में शामिल लोगों ने क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर किया. कार्यकर्ताओं ने महुआ थाना क्षेत्र में पुलिस की गश्ती तेज करने और आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

प्रतिवाद मार्च और सभा में चंदन कुमार, सीता देवी, अजय कुमार, गीता देवी, लालन पंडित, विश्वनाथ पासवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने आपराधिक घटनाओं के खिलाफ आगे भी आवाज उठाने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >