जनगणना-2027 को लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण जारी, 41 प्रतिभागियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Hajipur News : जनगणना-2027 को लेकर हाजीपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम अपने छठे दिन पहुँच गया है. इसमें महनार और पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के 41 प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिया गया.

Hajipur News : जनगणना-2027 के तहत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार करने के लिए जिला परिषद सभागार, हाजीपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन बुधवार को महनार और पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान महनार प्रखंड के 15 तथा पटेढ़ी बेलसर प्रखंड के 26 क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कुल 41 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया.

प्रपत्र संधारण और डेटा संकलन की दी गई जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से संबंधित विभिन्न प्रपत्रों के संधारण, आंकड़ों के संकलन, सत्यापन तथा प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से सांख्यिकीय और गैर-सांख्यिकीय सूचनाओं के संग्रहण, अभिलेखों के सत्यापन तथा गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन के बारे में भी विस्तार से बताया गया.

चार्ज अधिकारी और बीडीओ भी रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में दोनों प्रखंडों के चार्ज अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और प्रशिक्षण प्राप्त किया. कार्यक्रम का संचालन जनगणना निदेशालय के जिला नोडल पदाधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव तथा सहायक नोडल पदाधिकारी उत्पल कुमार ने किया.

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का आह्वान

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिला जनगणना अधिकारी सह निदेशक, डीआरडीए अजीत कुमार और जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्रवण रजक ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में प्राप्त निर्देशों का क्षेत्रीय कार्य के दौरान शत-प्रतिशत पालन करने तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा संकलन सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश

जिला पदाधिकारी सह प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना-2027 के अंतर्गत जिला जनगणना हस्तपुस्तिका का निर्माण अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है. इसके लिए सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों का दक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण आवश्यक है, ताकि जिले से संकलित आंकड़े शुद्ध, प्रमाणिक और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा सकें. उन्होंने सभी नामित क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्धारित तिथि पर प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेने और प्रशिक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का पूर्णतः पालन करने का निर्देश दिया.

Also Read : सीवान में नाती को बचाने पहुंची महिला पर धारदार हथियार से हमला, पति और पुत्र की भी पिटाई



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaif ahmed

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >