hajipur news. राजापाकर में महागठबंधन की महापंचायत आज

महापंचायत के संयोजक सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मंजयलाल राय ने बताया कि महापंचायत में महागठबंधन के सभी घटक दलों के साथी उपस्थित होंगे

राजापाकर. बीपीएस आइटीआइ, बभनी कोठी के परिसर में आज रविवार को महागठबंधन के सभी दलों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया है. महापंचायत कार्यक्रम सुबह 11 बजे दिन से तीन बजे तक आयोजित होगा. इस संबंध में जानकारी देते हुए महापंचायत के संयोजक सह जिला मुखिया संघ अध्यक्ष मंजयलाल राय ने बताया कि महापंचायत में महागठबंधन के सभी घटक दलों के साथी उपस्थित होंगे. महापंचायत मे राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों सहदेई, देसरी, राजापाकर प्रखंड के महागठबंधन के सभी साथी उपस्थित होंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के सभी साथियों को आह्वान किया गया है. इस महापंचायत में राजद प्रदेश सचिव तपसी प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य सहदेई उपेंद्र राय, प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु राय, सत्येंद्र प्रसाद राय, बैद्यनाथ राय, सुखाई दास, राजेश राम, कमरे आलम, शाही जमाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव कुशवाहा, कैलाश राय, राजगीर शाह, राबिन राय, अनिल सहनी सहित अनेक लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >