Hajipur News : कैफ अहमद की रिपोर्ट
बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा अशरफ अंसारी को उम्मीदवार बनाए जाने पर हाजीपुर समेत पूरे वैशाली जिले में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है. पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाला कदम बताया है.
पार्टी नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में केंद्रीय संसदीय बोर्ड द्वारा लिया गया यह निर्णय दूरदर्शी और सराहनीय है. उन्होंने विश्वास जताया कि अशरफ अंसारी विधान परिषद पहुंचकर आम जनता, युवाओं, किसानों, अल्पसंख्यकों और गरीब वर्ग की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे.
नाम घोषित होने पर इनलोगों ने बधाई दी
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद हाजीपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए अशरफ अंसारी को शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री Sanjay Singh, वरिष्ठ नेता अवधेश कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव राजकुमार पासवान, अमित कुमार बब्लू, हरिहर पासवान, युवा प्रदेश महासचिव संतोष शर्मा, संजय पासवान, अविनाश शर्मा, गुलाम साबिर, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, संतोष स्वराज, मनोज सिन्हा, राकेश पासवान, श्रीकांत पासवान, धर्मवीर यादव, मो. नौशाद खान, कृष्ण मुरारी, पंकज झा, संजय चौधरी, अजीत चंद्रवंशी, सौरभ तिवारी, वर्षा कुमारी और सुनील पासवान सहित बड़ी संख्या में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान तथा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया.
Also Read : राजापाकर में काली स्थान से असामाजिक तत्वों ने बरगद का पेड़ काटा, ग्रामीणों में आक्रोश
