hajipur news. लंबी कूद में खुश्बू व 600 मीटर दौड़ में अंकिता ने मारी बाजी

बिदुपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में राज्य सरकार की ओर से आयोजित मशाल विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

बिदुपुर. बिदुपुर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में राज्य सरकार की ओर से आयोजित मशाल विद्यालय स्तरीय खेल प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया. इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र दिये गये. बिदुपुर बाजार स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित मशाल खेल प्रतियोगिता में चयनित छात्राओं को विद्यालय प्रशासन के सहयोग से स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुखिया मुन्नी देवी, पंचायत समिति सदस्या पुष्पा कुमारी एवं बीस सूत्री सदस्य डॉ संजीव कुमार निराला ने छात्राओं और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया. उन्होंने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रेरित किया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने कहा कि खेलों में सक्रिय भागीदारी से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता और टीम भावना का विकास होता है. वहीं, दूसरी ओर उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मोहनपुर काजीपट्टी में भी मशाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजयी बच्चों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजीव कुमार चौधरी ने की, जबकि संचालन विद्यालय अध्यापक राकेश कुमार ने किया. इस अवसर पर नावानगर पंचायत के मुखिया रामनरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार और ग्रामीण विक्की कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे. मोहनपुर काजीपट्टी में आयोजित प्रतियोगिता में लंबी कूद में खुश्बू कुमारी, 600 मीटर दौड़ में अंकिता कुमारी, 800 मीटर दौड़ में मानसी कुमारी और रितिक कुमार, तथा 5 किलोमीटर साइकिलिंग में सीतेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इन सभी विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों को मुखिया रामनरेश भगत, पंचायत समिति सदस्य कौशल कुमार, विक्की कुमार सिंह और विद्यालय के वरीय शिक्षकों द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किये गये. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक ब्रजेश कुमार, रामप्रवेश सिंह, संजय कुमार, श्वेता कुमारी, रंजन कुमार (खेल प्रभारी), पवन कुमार एवं अन्य शिक्षक, साथ ही ग्रामीण अनिल सिंह, रतन कुमार सिंह, संजय रंजन, संधीर यादव सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANGESH GUNJAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >