मास्टर प्लान के तहत होगा कौनहारा घाट का पुनर्विकास, आधुनिक सुविधाओं के साथ बदलेगी ऐतिहासिक घाट की तस्वीर

Hajipur News : हाजीपुर के ऐतिहासिक कौनहारा घाट के पुनर्विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अब श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और बेहतर व्यवस्था।

Hajipur News : जिले के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले कौनहारा घाट का अब मास्टर प्लान के तहत पुनर्विकास किया जाएगा. इसके लिए विशेषज्ञ आर्किटेक्ट (वास्तु विशेषज्ञ) की टीम ने कौनहारा घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों का विस्तृत तकनीकी सर्वे शुरू कर दिया है. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर विस्तृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिसे स्वीकृति मिलने के बाद चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा.

तकनीकी सर्वे के आधार पर तैयार होगा मास्टर प्लान

जानकारी के अनुसार, विशेषज्ञों की टीम घाट की वर्तमान संरचना, आधारभूत सुविधाओं और भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन कर रही है. सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ऐसा मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, जिससे घाट का विकास आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप किया जा सके और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें.

श्रद्धालुओं और अंतिम संस्कार के लिए आने वालों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

मास्टर प्लान के तहत घाट की संरचना को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा. योजना में बेहतर सड़क संपर्क, सुगम आवागमन, प्रतीक्षालय, बैठने की व्यवस्था, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली, हरित क्षेत्र, पार्किंग, साइनेज, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा. साथ ही अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा.

सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई पर रहेगा विशेष फोकस

पुनर्विकास योजना के तहत कौनहारा घाट का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा, ताकि यह अधिक व्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक स्वरूप में विकसित हो सके. इसके अलावा नियमित साफ-सफाई, कचरा निष्पादन और आधारभूत सुविधाओं के रखरखाव की व्यवस्था को भी और मजबूत बनाया जाएगा.

अवैध वसूली पर प्रशासन की रहेगी सख्त नजर

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंतिम संस्कार से संबंधित सामग्री निर्धारित बाजार दर पर उपलब्ध कराई जाएगी. अग्नि प्रदान करने के लिए तय शुल्क ही लिया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. इसके लिए प्रशासन की ओर से नियमित मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जा रही है.

Also Read : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का राकेश कुमार सिंह ने किया स्वागत



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kaif ahmed

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >