Hajipur News : घर से 80 हजार नकद समेत लाखों के आभूषण की चोरी

Hajipur News : लालगंज थाना क्षेत्र के रिखर गांव के एक घर से चोरों ने मंगलवार की रात नकद समेत लाखों रुपये के आभूषण व कीमती सामान की चोरी कर ली.

लालगंज नगर. लालगंज थाना क्षेत्र के रिखर गांव के एक घर से चोरों ने मंगलवार की रात नकद समेत लाखाें रुपये के आभूषण व कीमती सामान की चोरी कर ली. बुधवार की सुबह जब घर के सदस्यों ने नींद खुली, तो घर के अंदर बिखरे पड़े सामान को देखकर उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई. घर वालों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गये. घटना की सूचना लालगंज थाने की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से चोरी की घटना की जानकारी ली और काफी देर तक घटनास्थल के आसपास चोरी की. इस मामले में पीड़ित जयलाल राय ने पुलिस को दिये गये आवेदन में आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की रात वह सपरिवार खाना खाकर सो गया था. बुधवार की सुबह जब घर के सदस्यों की नींद खुली, तो घर का सारा सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और सारे कीमती सामान गायब थे. पीछे के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने बक्सा-पेटी का ताला तोड़ कर दो जोड़ा सोने का झुमका, तीन जोड़ा सोने का मांगटीका, तीन सोने के ढोलना की चोरी कर ली. पीड़ित के अनुसार उसने अपनी पुरानी गाड़ी को बेचकर नयी गाड़ी की खरीदारी करने के लिए 80900 रुपये घर में रखा था. चोरों ने उस राशि व एक रसोई गैस सिलिंडर की भी चोरी कर ली. चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक घटनास्थल पर जांच की. इस संबंध में लालगंज थनाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की थी. मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >