हाजीपुर: आस्तीपुर में श्रद्धा से हुई जगदंबा पूजा, कबूतर उड़ाकर दिया बलि प्रथा खत्म करने का संदेश

हाजीपुर प्रखंड के आस्तीपुर गांव में मां जगदंबा की पूजा भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई. इस वर्ष बलि प्रथा को समाप्त करते हुए कबूतरों को उड़ाकर शांति और अहिंसा का संदेश दिया गया, जिसने सभी का ध्यान खींचा.

Hajipur News : हाजीपुर प्रखंड क्षेत्र के आस्तीपुर गांव में सोमवार को मां जगदंबा की पूजा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई. पूजा को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल रहा. बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने माता की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.

वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा पूजा स्थल

पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. आयोजन में गांव के लोगों की सक्रिय भागीदारी रही.

बलि प्रथा की जगह कबूतर उड़ाकर दिया शांति का संदेश

पूजा आयोजकों ने बताया कि पूर्व में मां जगदंबा की पूजा में पशु-पक्षियों की बलि देने की परंपरा थी, लेकिन इस वर्ष बलि प्रथा को समाप्त करते हुए कबूतरों को आकाश में उड़ाकर माता की आराधना की गई. इस पहल के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और अहिंसा का संदेश देने का प्रयास किया गया.

ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी

पूजा समारोह में पवन कुमार पंडित, प्रेम पासवान, डॉ. विनोद पंडित, संजय पासवान, गंगा पासवान, मनीष झा, विनय झा, मुखिया शिवशंकर राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rahul Ray

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >