महुआ में सघन वाहन जांच अभियान, हेलमेट-ट्रिपल राइडिंग पर कार्रवाई से बाइक चालकों में हड़कंप

Hajipur News : महुआ अनुमंडल में सड़क सुरक्षा अभियान और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की.

Hajipur News : सड़क सुरक्षा अभियान और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से महुआ अनुमंडल क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया. अभियान के दौरान बाइक चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति रही.

कई थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान

महुआ एसडीपीओ सह एएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में महुआ थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद, जंदाहा थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी, गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार, महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया, कटहरा थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया. पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों को रोककर जांच की.

हेलमेट, कागजात और ट्रिपल राइडिंग पर विशेष नजर

जांच के दौरान बाइक चालकों से हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई. ट्रिपल राइडिंग करते पकड़े गए वाहन चालकों के खिलाफ चालान काटते हुए कार्रवाई की गई. लगातार हो रही कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.

अपराधियों पर सख्ती बरतने के निर्देश

एएसपी संजीव कुमार ने बताया कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि आपराधिक गतिविधियों पर भी प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि जांच अभियान के दौरान संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : अनियमितता और दुर्व्यवहार के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच शुरू



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Dileep kumar

Published by: Yuvraj Ratan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >