hajipur news. दिव्यांगों को बाढ़-भूकंप से बचने की दी जानकारी

बिदुपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में शुक्रवार को एसडीआरएफ ने दिव्यांगजनों को आपदाओं से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया

बिदुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बुनियाद केंद्र में शुक्रवार को एसडीआरएफ ने दिव्यांगजनों को आपदाओं से बचने के लिए प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण शिविर में एसडीआरएफ के सुबोध कुमार एवं चंदन कुमार ने प्रदर्शन कर बताया कि कैसे बाढ़, भूकंप एवं सर्पदंश जैसे आपदाओं में अपने आप को बचाया जाय. टीम ने बताया कि दिव्यांगजन प्राकृतिक आपदाओं के समय असहाय हो जाते है. प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आपदा के दौरान शारीरिक, मानसिक और अन्य तरह से तैयार रहने की सीख दी गयी. इस श्रेणी का यह दूसरा प्रशिक्षण था. 24 सितंबर को तीसरा प्रशिक्षण दिया जायेगा. इस दौरान हार्ट अटैक और नब्ज की चाल कम हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने से पहले किस प्रकार कृत्रिम श्वसन से उसकी जान बचाई जा सकती है, बताया गया. शिविर में लाइफ जैकेट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि लाइफ जैकेट पहन लेने के बाद बाढ़ या पानी से 24 घंटे तक आसानी से बचा जा सकता है. विकल्प के रूप में कुछ सूखे नारियल को बांध कर या प्लास्टिक के बड़े बोतलों या प्लास्टिक के खाली डब्बों को एक साथ बांध कर पानी में डूबने से कैसे बचा जा सकता है, इसका भी डिमॉन्सट्रेशन किया गया. मौके पर बुनियाद केंद्र के डीपीएम राजेश कुमार, टेक्नीशियन सपोर्ट ज्योति शिखा, कोमल कुमारी, मीतू सिंह, निकेत कुमार, अनिल कुमार, अजय कुमार, पीडब्ल्यूसी के प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, खेल सचिव हरिशंकर रजक, मुरारी कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >