hajipur news. छात्र-छात्राओं को दी शैक्षणिक सामग्री पोर्टल की जानकारी

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में वीडीयो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आइआइटी बॉम्बे के स्पोकन ट्यूटोरियल के प्रबंधक ने बीटेक के विद्यार्थियों को संबोधित किया

बिदुपुर.

राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय परिसर में वीडीयो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आइआइटी बॉम्बे के स्पोकन ट्यूटोरियल के प्रबंधक ने बीटेक के विद्यार्थियों को संबोधित किया. प्राचार्य अनंत कुमार ने बताया कि बीटेक के छात्र-छात्राओं को वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बहुआयामी विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्र का परिचय कराना आवश्यक होता है. महाविद्यालय के सभागार में उपस्थित लगभग 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रबंधक ने संबोधित किया.

उन्होंने बताया कि स्पोकन ट्यूटोरियल एक शैक्षणिक सामग्री पोर्टल है, जो भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पहल है. इसके माध्यम से विभिन्न मुफ़्त और ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर स्वयं सीख सकते हैं. यह एक वीडियो-आधारित ट्यूटोरियल है, जो कंप्यूटर सत्र की रिकॉर्डिंग के रूप में होता है, जिसमें एक सॉफ्टवेयर के उपयोग की व्याख्या की जाती है और इसमें रनिंग कमेंट्री शामिल होती है.

प्रश्न-उत्तर सेशन के दौरान बताया गया कि ये ट्यूटोरियल स्व-गतिशील होते हैं. जिसका अर्थ है कि आप अपनी गति से सीख सकते हैं, और ये कई भाषाओं में उपलब्ध हैं. जिससे कोई भी व्यक्ति, कहीं से भी, कभी भी और अपनी पसंद की भाषा में सीख सकता है. विद्यार्थियों के द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में बताया गया कि प्लेसमेंट के लिए विषय ज्ञान के साथ ही कम्युनिकेशन स्किल तथा व्यक्तित्व विकास अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश में प्राचार्य के आदेश से बीटेक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >