PHOTOS : 15 अगस्त से पहले हाजीपुर में तिरंगे का क्रेज, 150 से 1500 रुपये तक के मिल रहे ट्रेंडी ड्रेस, देखें तस्वीरें

1 / 7
PHOTOS : 15 अगस्त से पहले हाजीपुर में तिरंगे का क्रेज, 150 से 1500 रुपये तक के मिल रहे ट्रेंडी ड्रेस, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

बजारों में सजी दुकाने

Hajipur Tiranga Bazaar : 15 अगस्त के मौके पर हाजीपुर में तिरंगे के प्रति लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. तिरंगे के रंगों वाली फैशनेबल ड्रेसेस की धूम मची हुई है. ये ट्रेंडी कपड़े 150 से 1500 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं.

2 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

हाजीपुर के बाजारों में चढ़ा तिरंगे का रंग

तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

स्वतंत्रता दिवस को लेकर हाजीपुर में लोगों का उत्साह चरम पर है. 15 अगस्त से पहले शहर के बाजारों में तिरंगे की मांग बढ़ गई है. गुदरी बाजार समेत प्रमुख बाजारों में राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगे रंग के कपड़ों और अन्य सामानों की खरीदारी भी तेज हो गई है.

3 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

150 से 1500 रुपये तक मिल रहे तिरंगा परिधान

तिरंगे रंग के कपड़ें बच्चों के लिए

बाजार में इस बार तिरंगा सिर्फ झंडे तक सीमित नहीं है. करीब 150 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की कीमत में शर्ट, साड़ी, फ्रॉक और अन्य तिरंगा परिधान उपलब्ध हैं. अलग-अलग डिजाइन और कीमत वाले कपड़ों की वजह से लोग अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं.

4 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बच्चों और महिलाओं में नए डिजाइन का क्रेज

बच्चों के कपड़ों के साथ साड़ियां

तिरंगे रंग के नए डिजाइन वाले कपड़ों को लेकर बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह है. स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे रंग के कपड़े पहनकर देशभक्ति के रंग में रंगने को लेकर लोग तैयारी कर रहे हैं.

5 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बच्चियों के लिए बाजार में लगे कपड़ें

बच्चियों के लिए फ्रॉक से सलवार-सूट तक

गुदरी बाजार के दुकानदार आरिज सैफी ने बताया कि इस बार तिरंगे से जुड़े कई नए डिजाइन के कपड़े और ड्रेस बाजार में आए हैं. बच्चियों के लिए तिरंगा फ्रॉक, सलवार-सूट, शर्ट, टोपी और दुपट्टा उपलब्ध हैं. इन सामानों को लेकर ग्राहकों में खासा आकर्षण देखने को मिल रहा है.

6 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

बच्चों के लिए शर्ट और कुर्ता-पायजामा की मांग

बच्चों के लिए मिल रहे कुर्ता-पायजामा

बच्चों के लिए तिरंगा शर्ट, बनियान और कुर्ता-पायजामा भी बाजार में उपलब्ध हैं. स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने के साथ इन परिधानों की मांग बढ़ रही है. अभिभावक बच्चों के लिए देशभक्ति थीम वाले कपड़ों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं.

7 / 7
फुल स्क्रीन में देखें

महिलाओं के बीच तिरंगा साड़ी बनी पसंद

महिलाओं के लिए तिरंगा साड़ी

महिलाओं के लिए तिरंगा साड़ी और नेट की तिरंगा साड़ी बाजार में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगे रंग की साड़ी पहनने को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है. दुकानदारों के अनुसार, इनकी मांग लगातार बढ़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कैफ अहमद

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >