hajipur news. गांजा बेचने से इनकार करने पर पति ने पीटा

लालगंज थाना क्षेत्र के काटी गांव का मामला, डायल 112 ने अस्पताल में कराया भर्ती

लालगंज नगर. लालगंज थाना क्षेत्र के काटी गांव में शुक्रवार के दिन एक महिला को उसके पति ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पीट दिया, क्योंकि उसने गांजा बेचने से साफ इंकार कर दिया. इस संबंध में पीड़िता मोहसिना खातून ने बताया कि उसका पति मो नयूम नशे का आदी है और आए दिन उसे गांजा बेचने के लिए मजबूर करता है. इनकार करने पर अक्सर मारपीट करता है. शुक्रवार को भी जब मोहसिना ने पति की बात मानने से मना किया, तो वह आगबबूला हो गया और बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के बाद घायल महिला ने डायल 112 पर काल कर मदद मांगी. पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित पति मौके से फरार हो गया. टीम ने गंभीर रूप से घायल महिला को पहले लालगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. मोहसिना ने बताया कि उनकी शादी को 9 साल हो चुके हैं और शुरू से ही पति गांजा के नशे में प्रताड़ित करता रहा है. वह मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं और उनके तीन छोटे बच्चे भी हैं. प्राथमिक उपचार के बाद लालगंज थाना को आवेदन देकर कार्रवाई करने की बात कही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GOPAL KUMAR ROY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >