शिक्षिका की मौत मामले में पति गिरफ्तार

रविवार को सुबह कटहरा थाने के अख्तियारपुर सेहान गांव के किराये के मकान से शिक्षिका की मौत के मामले में कटहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित दीपक कुमार गिरि को गिरफ्तार किया है. आरोपित से गहन पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया.

प्रतिनिधि, चेहराकला रविवार को सुबह कटहरा थाने के अख्तियारपुर सेहान गांव के किराये के मकान से शिक्षिका की मौत के मामले में कटहरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपित दीपक कुमार गिरि को गिरफ्तार किया है. आरोपित से गहन पूछताछ के बाद बुधवार को जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि सोमवार को शिक्षिका प्रिया भारती का शव उसके किराये के मकान में लटका मिला था. इस दौरान पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया था, जिसमें मां-पापा को सॉरी बोलते हुए अंतिम संस्कार बेटी से कराने की बात कही गयी थी. वहीं मंगलवार को मृतका की मां ने दामाद समेत ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या करने का आरोपित करते हुए कटहरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में मृतक प्रिया भारती की मां एवं कटिहार जिले के बरारी थाने के भारती टोला गांव निवासी अनंत कुमार भारती की पत्नी इंद्रकला देवी ने प्राथमिकी में बताया कि 16 नवंबर 24 को अपनी पुत्री की शादी वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी स्व. शंभुनाथ गिरि के पुत्र दीपक कुमार गिरि के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी. शादी के बाद शुरुआती समय ठीक-ठाक रहा. पिछले दो-तीन महीने से पुत्री के द्वारा बताया गया कि मम्मी जिस लड़के से मेरी शादी हुई है. उसका व्यवहार अच्छा नहीं है. पुत्री ने 15 दिन पूर्व बताया ये लोग पैसे एवं गाड़ी को लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते है. जिसका विरोध करने पर पति दीपक कुमार गिरि, सास उषा देवी, ननद सुजीता देवी एवं रंजीत गिरि के पुत्र गुंजन कुमार उर्फ ऋषभ मेरे साथ मारपीट करते हैं. 25 जनवरी 26 को दिन के करीब 11 बजे पुत्री ने रोते हुए बताया कि तुम्हारे घर में भाई की शादी है. अगर तुम शादी में जाती हो, तो अपने परिवार वालों से पांच लाख रुपये एवं गाड़ी का पैसा लेकर ही आना नहीं, तो तुम्हें जान से मार देंगे. उस दिन भी ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट करने की बात कही. 26 जनवरी 26 को करीब 7:30 बजे सुबह ससुराल पक्ष द्वारा फोन कर बताया गया कि आपकी पुत्री का देहांत हो गया है. मेरे द्वारा आगे की कोई प्रक्रिया मेरे आने के बाद करने की बात कही गयी. लेकिन ससुराल पक्ष के द्वारा आनन-फानन में शव को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेजा गया. वहां पहुंचने पर देखा कि पुत्री मृत अवस्था में पड़ी हुई हैं. सिर पर चोट का निशान था. इस मामले में कटहरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि आरोपित पति को गिरफ्तार किया गया है. आवश्यक पूछताछ के बाद आरोपित पति को जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >