hajipur news. घरेलू विवाद में पति-पत्नी को पीटकर किया घायल

महुआ थाना क्षेत्र के डगरु गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती को घायल कर दिया गया

महुआ. महुआ थाना क्षेत्र के डगरु गांव में घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती को घायल कर दिया गया. दोनों को इलाज के लिए अनुमंडल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार सुनील साह तथा उसकी पत्नी कंचन देवी को घर के विवाद को लेकर बड़े भाई संजय साह एवं अन्य लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल दंपती ने जिसकी शिकायत थाना में आवेदन देकर की है. उन्होंने मामले में जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की गुजारिश की है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOPAL KUMAR ROY

GOPAL KUMAR ROY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >