वैशाली में होमगार्ड महिला जवान से दुष्कर्म का आरोप, नाबालिग बहन से छेड़छाड़; जांच में जुटी पुलिस

Hajipur Molestation case : गोरौल थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड जवान के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दोनों को अपहरण के बाद बेहोशी की हालत में मुक्त कराया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hajipur Molestation case : गोरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में होमगार्ड की महिला जवान के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी नाबालिग बहन के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दोनों बेटियों का अपहरण कर यह घटना अंजाम दी गई. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

बाजार से लौटते समय अपहरण का आरोप

पीड़िता की मां के अनुसार, शुक्रवार रात उनकी दोनों बेटियां बेलवर हाट से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में आरोपितों ने दोनों का कथित रूप से अपहरण कर लिया. आवेदन में आरोप लगाया गया है कि बड़ी बेटी, जो गृह रक्षा वाहिनी (होमगार्ड) में सिपाही है, के साथ दुष्कर्म किया गया. वहीं नाबालिग छोटी बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया.

मां की सूचना पर पुलिस ने कराया मुक्त

जब देर रात तक दोनों बेटियां घर नहीं पहुंचीं तो उनकी मां खोजबीन के लिए निकलीं. इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि दोनों को कथित रूप से सुबोध पासवान ने अपने घर में रखा है. इसके बाद गोरौल थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों युवतियों को वहां से मुक्त कराया.

बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया

पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें बेहोशी की हालत में मिलीं. उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्रवाई के दौरान आरोपितों ने पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की की.

पुलिस ने शुरू की जांच

गोरौल थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है. जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read:बांकीपुर में क्यों बदला भाजपा का उम्मीदवार? अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को उतारने के पीछे क्या है रणनीति


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sudhir kumar jha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >