Hapa-Naharlagun Express : रेल यात्रियों के लिए रेलवे ने अहम फैसला लिया है. गुजरात के हापा और अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित होगी. गाड़ी संख्या 09525/09526 की जगह अब 19525/19526 नंबर से हापा-नाहरलागुन-हापा एक्सप्रेस चलेगी. इस बदलाव से छपरा, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार समेत कई शहरों के यात्रियों को गुजरात और पूर्वोत्तर के बीच आवागमन में सुविधा मिलेगी.
स्पेशल ट्रेन को मिला नियमित एक्सप्रेस का दर्जा
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हापा और नाहरलागुन के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस में बदलने का निर्णय लिया है. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार, गाड़ी संख्या 09525/09526 अब नियमित होकर 19525/19526 हापा-नाहरलागुन-हापा एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी.
अब 19525 नंबर से हापा से नाहरलगुन जाएगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 19525 हापा-नाहरलागुन एक्सप्रेस हापा से प्रत्येक बुधवार को मध्यरात्रि 00:40 बजे रवाना होगी. इसके बाद ट्रेन अहमदाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, प्रयागराज और वाराणसी समेत कई प्रमुख शहरों से होकर बिहार पहुंचेगी.
छपरा और हाजीपुर में भी होगा ठहराव
नियमित एक्सप्रेस बनने के बाद ट्रेन गुरुवार को छपरा स्टेशन पर 15:30 बजे पहुंचेगी. इसके बाद हाजीपुर में 17:00 बजे और बरौनी में 19:05 बजे पहुंचेगी. ट्रेन कटिहार स्टेशन पर रात 23:10 बजे पहुंचेगी. इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से गुजरते हुए शुक्रवार को दोपहर 16:00 बजे नाहरलगुन पहुंचेगी.
वापसी में 19526 नंबर से चलेगी ट्रेन
गाड़ी संख्या 19526 नाहरलगुन-हापा एक्सप्रेस नाहरलागुन से प्रत्येक शनिवार को सुबह 09:40 बजे रवाना होगी. वापसी के दौरान ट्रेन रविवार को कटिहार 01:20 बजे, बरौनी 04:35 बजे, हाजीपुर 07:00 बजे और छपरा 09:20 बजे पहुंचेगी.
मंगलवार को हापा पहुंचेगी ट्रेन
नाहरलागुन से हापा लौटने वाली ट्रेन कई प्रमुख स्टेशनों से गुजरते हुए मंगलवार को मध्यरात्रि 00:15 बजे हापा पहुंचेगी. इस तरह गुजरात और पूर्वोत्तर के बीच लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को नियमित ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा.
गुजरात से पूर्वोत्तर तक सीधा रेल संपर्क
यह ट्रेन अहमदाबाद, उज्जैन, ग्वालियर, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार जैसे प्रमुख रेल मार्गों को जोड़ती है. इससे गुजरात और पूर्वोत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक उपयोगी रेल संपर्क उपलब्ध होगा.
बिहार के यात्रियों को क्या फायदा होगा
छपरा, हाजीपुर, बरौनी और कटिहार के यात्रियों के लिए यह ट्रेन गुजरात और नाहरलागुन की ओर लंबी दूरी की यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प देगी. ट्रेन के नियमित एक्सप्रेस के रूप में संचालन से यात्रियों को इसके निर्धारित रूट और समय के अनुसार यात्रा की योजना बनाने में सुविधा होगी.
Also Read : गंगा कटाव से नाराज युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, तेजस्वी यादव को बुलाने की मांग पर अड़ा
