हाजीपुर: आपसी विवाद में गोली मारी,युवक की मौत

हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र में अपराध की घटना सामने आई है। आपसी विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Hajipur News: (शेखर शुक्ला की रिपोर्ट) हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के पानापुर गोरही गांव में एक अपराधिक घटना को अंजाम दिया गया है. शनिवार की दोपहर आपसी विवाद को लेकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक सदर थाना क्षेत्र के चंद्रलेखा गांव निवासी सुधीर पासवान का पुत्र ऋषि कुमार है

परिजनों का क्या है कहना?

मृतक के परिजनों ने बताया कि ऋषि पलंबर मिस्त्री का काम करता था. दोपहर कहीं से काम कर घर लौटा था. इसी दौरान उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया जिसके बाद गांव के ही एक लड़के के साथ वह बाइक से निकला था. घर से निकलने के आधे घंटे के बाद ऋषि की मौत की सूचना घर पर पहुंची.

पुलिस कर रही है जांच

घटना की सूचना मिलती ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार और सदर थाना अध्यक्ष घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए. सुबोध कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। जल्द ही इसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

Also read सारण, सीतामढ़ी से अररिया तक, इन 13 जिलों के विधायकों को नहीं मिली सम्राट कैबिनेट में जगह

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >