हाजीपुर : सावन में हरी चूड़ियों का बढ़ा क्रेज, महुआ बाजार में खरीदारी को उमड़ीं महिलाएं

सावन के पवित्र महीने में महुआ बाजार में हरी चूड़ियों की भारी मांग है। हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाएं भी बड़े चाव से हरी चूड़ियां खरीद रही हैं।

सावन के पवित्र महीने में हरी चूड़ियों का क्रेज बढ़ गया है. महुआ प्रखंड क्षेत्र के बाजारों में महिलाएं हरी चूड़ियों की जमकर खरीदारी कर रही हैं. खास बात यह है कि हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी हरी चूड़ियों को काफी पसंद कर रही हैं.

सावन में हरी चूड़ियों का खास महत्व

सावन में हिंदू समुदाय की सुहागिन महिलाएं और कुंवारी कन्याएं सोमवारी व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करती हैं. इस दौरान महिलाएं हरे रंग के कपड़े और हरी चूड़ियां पहनती हैं. बेलपत्र और अन्य प्राकृतिक सामग्री के साथ भगवान शिव की पूजा की जाती है. शिवालयों और मंदिरों में महिलाओं की चूड़ियों की खनक भी सुनाई देती है.

मुस्लिम महिलाओं में भी हरी चूड़ियों की पसंद

सावन के दौरान मुस्लिम समुदाय की महिलाओं में भी हरी चूड़ियों को लेकर खास पसंद देखने को मिल रही है. बाजार में चूड़ियों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ बढ़ गई है. दुकानदारों के अनुसार, महिलाएं अलग-अलग डिजाइन और नग वाली हरी चूड़ियों की खरीदारी कर रही हैं.

20 से 150 रुपये दर्जन तक चूड़ियां उपलब्ध

दुकानदार मो. मुश्ताक, राजाराम महतो, शबाना खातून और टिंकू सिंह ने बताया कि बाजार में साधारण हरी चूड़ियां 20 से 50 रुपये प्रति दर्जन की कीमत में उपलब्ध हैं. वहीं नग वाली चूड़ियों की कीमत 60 से 150 रुपये प्रति दर्जन तक है. सबसे ज्यादा मांग 60 से 100 रुपये तक की नग वाली चूड़ियों की है.

बाजार में बढ़ी महिलाओं की भीड़

हरी चूड़ियों की बढ़ती मांग का असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. सावन के कारण चूड़ी दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. महिलाएं अपनी पसंद के डिजाइन और रंग की चूड़ियां खरीद रही हैं.

हाजीपुर में कांवड़िया मार्ग में घुसे 4 ट्रक, यातायात पुलिस ने लगाया 10 हजार का जुर्माना


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिलीप कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >