हाजीपुर में महिला सिपाही को बंधक बना कर दुष्कर्म, नाबालिग बहन से भी बदसलूकी

Hajipur Female Home Guard : हाजीपुर में महिला होमगार्ड के साथ हुए अपहरण और दुष्कर्म की घटना ने हड़कंप मचा दिया है. आरोप है कि बाजार से लौटते समय दोनों बहनों को अगवा किया गया था. पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

Hajipur Female Home Guard : वैशाली जिले के हाजीपुर थाना क्षेत्र में महिला होमगार्ड के साथ कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की नाबालिग बहन के साथ भी छेड़छाड़ और जबरदस्ती का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया गया है. सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया. मामले में आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

महिला होमगार्ड के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप

हाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात महिला होमगार्ड के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोपों के अनुसार, घटना के दौरान उसकी नाबालिग बहन के साथ भी छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया.

बाजार से लौटते समय दोनों बहनों को ले जाने का आरोप

पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, दोनों बहनें बेलवर हाट से सामान खरीदकर घर लौट रही थीं. इसी दौरान रास्ते में कुछ लोगों ने कथित रूप से उनका अपहरण कर लिया. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बड़ी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया, जबकि छोटी बहन के साथ अशोभनीय हरकत और जबरदस्ती का प्रयास किया गया.

पुलिस ने दोनों को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बहनों को आरोपितों के कब्जे से मुक्त कराया. इसके बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार कराया जा रहा है.

Hajipur Female Home Guard : आवेदन मिलने के बाद जांच शुरू

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता पक्ष का आवेदन प्राप्त हो गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस जुटा रही साक्ष्य

पुलिस घटनास्थल और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : हाजीपुर : श्राद्धकर्म को बनाया प्रेरणा का माध्यम, पीपल, बरगद और नीम लगाकर दी श्रद्धांजलि


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >