हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान

हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर बिहार पुलिस ने बाल श्रम और मानव तस्करी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। नागरिकों से अपराध की सूचना देने की अपील की गई।

Hajipur News : बिहार पुलिस के ऑपरेशन नया सवेरा 3.0 के तहत सोमवार को हाजीपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बाल श्रम, मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस विशेष अभियान का नेतृत्व डीएसपी विशेष अपराध सह साइबर थानाध्यक्ष चांदनी सुमन ने किया. जिसमें कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी शामिल हुए. अभियान के दौरान रेलवे परिसर में मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और आम नागरिकों को बाल श्रम, मानव तस्करी तथा बंधुआ मजदूरी से जुड़े अपराधों के प्रति जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बच्चों से मजदूरी कराना,. मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी गंभीर संज्ञेय अपराध हैं. पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इन अपराधों की रोकथाम में समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद जरूरी है. यदि किसी को भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे या कोई पीड़ित नजर आए, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाने या पुलिस हेल्पलाइन को दें. वैशाली पुलिस ने जनता से आह्वान किया है कि हम सब मिलकर बाल श्रम, मानव व्यापार और बंधुआ मजदूरी मुक्त समाज का निर्माण करेंगे. बताया गया कि लोगों की एक सूचना किसी बेकसूर का भविष्य सुरक्षित कर सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Abhishek Kumar

Published by: Yuvraj Ratan

अभिषेक कुमार मैं 9 साल से पत्रकारिता कर रहा हूं नेशनल मीडिया चैनल में के साथ काम किया हूं मेरी सबसे अच्छा पकड़ क्राइम की खबर और राजनीतिक की खबर पर है वहीं दैनिक अखबारी के डिजिटल बिग में भी काम कर चुका हूं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >