ईद उल अजहा पर देसरी में आठ स्थानों पर अदा होगी नमाज

Hajipur News: प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता, ईद उल अजहा पर देसरी में आठ स्थानों पर अदा होगी नमाज

Hajipur News:(मनोहर कुमार) देसरी प्रखंड एवं थाना क्षेत्र में ईद उल अजहा के अवसर पर आठ स्थानों पर नमाज अदा की जाएगी. पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय और सतर्क नजर आ रहा है. सुबह से ही अंचल अधिकारी निशु सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार प्रसून, देसरी थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार तथा चांदपुरा थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. सभी स्थानों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके.

इन स्थानों पर होगी नमाज

देसरी थाना क्षेत्र के ईदगाह नयागंज में सुबह 7:15 बजे तथा जामा मस्जिद नयागंज गनियारी में 7:10 बजे ईद उल अजहा की नमाज अदा की जाएगी. वहीं देसरी प्रखंड क्षेत्र के मस्जिद बिलट चौक हबीब साहब टोला में 7:30 बजे, ईदगाह रसलपुर हबीब में 6:30 बजे, ईदगाह माधोपुर गजपत्ती में 7:15 बजे, जामा मस्जिद देसरी में 7:15 बजे, जामा मस्जिद जफराबाद में 7:15 बजे तथा छोटी मस्जिद उफरौल में 7:15 बजे नमाज अदा की जाएगी.

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

प्रशासन की ओर से लोगों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है. पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है.

Also Read : गोरौल में हज़रत गुलाम रसूल शाह वारसी का 42वां सालाना उर्स 2 जून को

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >