हाजीपुर: मंडई डीह गांव में 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत

Hajipur News : पातेपुर थाना क्षेत्र में महिला शव बरामद, ससुराल पक्ष फरार

Hajipur News (गोपाल कुमार) : पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडई डीह गांव के पछियारी टोला में पारिवारिक कलह से परेशान एक विवाहिता ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही विवाहिता के मायके के लोग मौके पर पहुंच गए. विवाहिता को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया. मायके वालों के मौके पर पहुंचते ही ससुराल के लोग फरार हो गए. मायके वालों ने घटना की सूचना पातेपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के परिजनों से आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. मृतका मंडई डीह गांव निवासी पवन कुमार राम की 22 वर्षीय पत्नी रानी कुमारी है. विवाहिता की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विवाहिता ने पहले भी की थी मारपीट की शिकायत

इस संबंध में मृतका के पिता तीसीऔता थाना क्षेत्र के बिझरौली गांव निवासी जयमंगल राम ने बताया कि एक साल पूर्व उसने अपनी बेटी रानी की शादी मंडई डीह गांव निवासी स्व प्रदीप राम के पुत्र पवन कुमार के साथ की थी. शादी के समय सामर्थ्य के अनुसार उपहार स्वरूप नगद रुपये व अन्य सामान आदि दिया था. शादी के बाद से पवन प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है. घर पर विवाहिता की सास, देवर एवं अन्य लोग रहते है. आरोप है कि विवाहिता का देवर बार-बार रानी कुमारी के साथ मारपीट एवं टार्चर किया करता था. पूर्व में कई बार रानी कुमारी ने इसकी शिकायत अपने पिता एवं भाई से की थी. दो तीन बार समझौता भी कराया गया था. इसके बाद भी ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हुए.

विवाहिता मौत मामले में पुलिस जांच जारी, परिजन में कोहराम

मृतका के पिता ने बताया कि गांव के लोगों से फोन पर सूचना मिली कि आपकी बेटी की हत्या हो गयी है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तो देखा कि घर में बेड पर बेटी की लाश पड़ी थी. उसके गले पर काला निशान था. घर के लोग फरार थे. उसने तत्काल घटना की सूचना पातेपुर थाना की पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुूमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने मायके वालों से घटना के संबंध में पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया. बताया गया कि विवाहिता की एक साल पूर्व ही शादी हुई थी. उसे एक भी संतान नहीं था.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी

इस संबंध में थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि मंडई डीह गांव में एक घर से संदिग्ध स्थिति में एक महिला का शव बरामद किया गया है. मायके के लोग गला दबाकर हत्या का आरोप लगा रहे थे. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है. इस मामले में मायके के लोगों ने किसी प्रकार का आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : अमृत 2.0 के तहत सीवान में पेयजल परियोजनाओं पर होगा बड़ा निवेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >