हाजीपुर: शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि पर शिक्षक का अंगवस्त्र और बुके से स्वागत

Hajipur News : वैशाली: अंग्रेजी शिक्षक ने पीएचडी कर शिक्षा क्षेत्र में रचा नया कीर्तिमान

Hajipur News (नीरज कुमार) : राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के राजापाकर दक्षिणी पंचायत स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनघरा राजापाकर में पदस्थापित शिक्षक डॉक्टर रणधीर कुमार को पीएचडी की डिग्री बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से प्राप्त होने पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर अनेक शिक्षक शिक्षिका छात्र उपस्थित हुए .विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोविंद कुमार सिंह, शिक्षक वीरचंद्र पंडित ,जितेंद्र कुमार राम, गुड्डी कुमारी, संजीव कुमार, शिवानी कुमारी ,चंद्र प्रकाश, श्वेता कुमारी ,सुजीत कुमार आदि शिक्षकों ने डॉक्टर रणधीर कुमार को अंग वस्त्र एवं बुके देकर भव्य स्वागत किया. प्रधानध्यापक गोविंद कुमार सिंह ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कहा कि पढाई की कोई सीमा नहीं होती है.

शिक्षा से मिलते हैं ऊंचे पद: डॉ. रणधीर कुमार ने छात्रों को दी प्रेरणा

आप जितना उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे उतने उच्च पदों पर पदस्थापित होंगे. आप सभी बच्चे भी इनके शिक्षा का अनुकरण करें. एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज देश का नाम रोशन करें .वहीं शिक्षक डॉक्टर रणधीर कुमार ने कहा कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय वैशाली से प्राप्त किया . उसके बाद उन्होंने स्नातक एवं स्नातकोत्तर की पढ़ाई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर से पुरी की. शिक्षा के क्षेत्र में अपनी योग्यता को लगातार बढ़ाते हुए उन्होंने पीएचडी करने से पूर्व इसी विश्वविद्यालय से एमफिल की उपाधि भी प्राप्त किया है. उनके इस सफल शैक्षणिक सफर की शुरुआत 2014 में उच्च विद्यालय बखरी दोआ चेहराकला में टीजीटी अंग्रेजी शिक्षक के रूप में हुई थी. जहां उन्होंने लंबे समय तक अपनी सेवा दी. अपनी निरंतर कर्तव्य निष्ठा एवं परिश्रम के बदलते 2023 में बीएससी के माध्यम से उनका चयन प्लस टु कैडर में हुआ.

शिक्षक की शैक्षणिक उपलब्धि पर बधाइयों का तांता

वर्तमान में वे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनघरा में अंग्रेजी शिक्षक के पद पर अपनी सेवा दे रहे हैं. उन्होंने बी आर ए विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर बीएस राय के कुशल निर्देशन में पीएचडी की डिग्री प्राप्त किया. मूल रूप से वैशाली जिले के महुआ के सिहराय ग्राम स्थित, फुदेनी चौक निवासी डॉक्टर रणधीर कुमार के इस बरी शैक्षणिक उपलब्धि पर उनके गांव एवं विद्यालय में खुशी की लहर है.  ग्रामीण प्रवेश से निकालकर इस सर्वोच्च मुकाम को हासिल करने पर पूरे विद्यालय परिवार एवं शुभचिंतकों ने गहरी प्रशांत व्यक्त करते हुए बधाई दी है. और उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है.

Also Read : मढ़ौरा नपं चुनाव में एक वोट अवैध घोषित, तीन नए सदस्य चुने गए

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >