HAJIPUR NEWS : सदर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर दो आरोपित फरार

HAJIPUR NEWS : शराब बेचने के आरोप में पकड़े गये दो आरोपित मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के दौरान चकमा देकर भाग निकले.

हाजीपुर. शराब बेचने के आरोप में पकड़े गये दो आरोपित मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के दौरान चकमा देकर भाग निकले. पुलिस ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. इस मामले में मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

मेडिकल जांच के लिए लाये गये थे अस्पताल

मद्य निषेध व उत्पाद विभाग की पुलिस ने बिदुपुर थाना क्षेत्र से शराब बेचने के मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था. उन्हें मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया था. मेडिकल जांच के दौरान दोनों फरार हो गये. इस संबंध में मद्य निषेध व उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सुरेश चौधरी ने बताया कि शराब बेचने के मामले में बिदुपुर से दोनों गिरफ्तार किये गये थे. मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजे गये थे, जहां से दोनों फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >