हाजीपुर में मौसम का तेवर हुआ तल्ख, पारा चढ़ने से बढ़ी लोगों की बेचैनी

Hajipur News: पूरे बिहार के साथ हाजीपुर में धीरे-धीरे और चढ़ेगा पारा, हिटवेव लोगों को करेगा परेशान,पढ़िए नीचे पूरी खबर.

(हाजीपुर से देवेंद्र गुप्त की रिपोर्ट)

Hajipur News: वैशाली जिले में जून महीने की शुरुआत होते ही भीषण गर्मी ने लोगों को फिर से रुलाना शुरू कर दिया है. मई के अधिकांश दिनों में मौसम के मेहरबान रहने और समय-समय पर आंधी-बारिश के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली, लेकिन अब मौसम का तेवर फिर तल्ख हो गया है. कड़ी धूप और गर्मी से लोगों की बेचैनी बढ़ गयी है. लगातार बढ़ते तापमान और तीखी धूप के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी और उमस का असर आम जनजीवन पर दिखने लगा है.
सुबह से धूप की तपिश ने लोगों को बेचैन किया. दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी से लोग बेहाल रहे. लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं. गर्मी और उमस इतनी कि पानी पीने के बाद भी संतुष्टि नहीं मिल पाती है. प्यास खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है.

तेज धूप के कारण घर की टंकियों का पानी गर्म

गर्मी और उमस से घर में लगा पंखा और कूलर भी बेअसर साबित हो रहा है. तेज धूप के कारण घर की टंकियों के तपने से सुबह से ही नलों से गर्म पानी निकल रहा, जिससे लोगों के लिए नल छूना मुश्किल हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक तेज धूप और गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. तापमान में और वृद्धि की आशंका जतायी जा रही है.

गर्मी बढ़ते ही एसी-कूलर व ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

भीषण गर्मी की वजह से बाजार में एसी और कूलर की मांग भी बढ़ गयी है. दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही हैं और लोगों को घर के अंदर भी मुश्किल हो रही है. संभावना है कि अगले कुछ दिनों में पारा चढ़ेगा तो बाजार में बिक्री और बढ़ेगी. कई बार लोग तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी होने पर ही एसी-कूलर की खरीदारी के लिए बाजार का रुख करना मुनासिब समझते हैं. बाजार में अभी कूलर की कीमत पांच हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक है.

बाजार में लोग तलाश रहे गर्मी से बचने का उपकरण

इसमें अलग-अलग कंपनी और स्थानीय स्तर पर बने कूलर भी शामिल हैं. वहीं, 30 हजार से लेकर 50 हजार रुपये और उससे ज्यादा कीमत की एसी भी बाजार में उपलब्ध है. इसमें इनवर्टर की मांग थोड़ी अधिक है. फाइव स्टार वाली एसी की मांग भी लोग कर रहे हैं. बढ़ते तापमान के कारण गर्मी से बेहाल हो रहे लोग इससे बचने के लिए शीतल पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं. कोल्ड ड्रिंक, ठंडी लस्सी, गन्ने का जूस, आइसक्रीम, नींबू का शरबत, शिकंजी एवं अन्य शीतल पेय का सेवन लोगों ने करना शुरू कर दिया है. इस वजह से बाजार में ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गयी है.

अगले पांच दिनों का संभावित तापमान :

दिन अधिकतम न्यूनतम


बुधवार – 39 29
गुरुवार – 39 29
शुक्रवार – 39 29
शनिवार – 38 28
रविवार – 40 29

Also Read : गोपालगंज के नौ प्रखंडों में शुरू होगी डिग्री कॉलेजों की पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >