Hajipur News: रातभर ब्लैकआउट से बेहाल रहा शहर

Hajipur News: हाजीपुर और आसपास के इलाकों में छह घंटे गुल रही बिजली, गर्मी से लोग सड़कों और छतों पर काटते रहे रात

Hajipur News:(कैफ अहमद) रविवार की रात करीब 12 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर समेत आसपास के इलाकों में बिजली पूरी तरह गुल रही. अचानक हुए लंबे ब्लैकआउट से लोग पूरी रात परेशान रहे. भीषण गर्मी और उमस के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया. लोग राहत पाने के लिए छतों और सड़कों पर टहलते नजर आए.

अधिकांश फोन रिसीव नहीं

बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी. लोगों ने जब विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को फोन कर कारण जानने की कोशिश की तो अधिकांश फोन रिसीव नहीं किए गए. इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई.

कई मोहल्लों के साथ महुआ क्षेत्र भी रहा प्रभावित

लगातार छह घंटे तक बिजली नहीं रहने से इनवर्टर भी जवाब दे गए. रात के अंतिम पहर तक लोग बेचैन होकर इधर-उधर घूमते रहे. शहर के कई मोहल्लों के साथ-साथ महुआ क्षेत्र में भी पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे आमजन को काफी परेशानी झेलनी पड़ी.

सुबह आई बिजली


सुबह करीब छह बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. इस दौरान लोगों ने सोशल मीडिया पर बिजली विभाग के बारे में मिम्स और तंज शेयर किया. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना सूचना इतनी लंबी कटौती से आम जनता को भारी परेशानी होती है.

Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >